मुलुग,(ईएमएस)। तेलंगाना के मुलुग जिले में एशिया का सबसे बड़ा आदिवासी महाकुंभ संपन्न हो गया। कुंभ के दौरान करीब 2 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। जानकारी अनुसार मुलुग जिले के मेदाराम क्षेत्र में जम्पन्ना वागु नदी की तलहटी पर एशिया का सबसे बड़ा चार दिवसीय आदिवासी महाकुंभ का संपन्न शनिवार को हुआ। आदिवासी महाकुंभ की खास बात यह है कि यहां न कोई मंदिर है ओर न ही कोई मूर्ति ही स्थापित की गई है। यहां सिर्फ प्रकृति और जंगल की पूजा की जाती है। इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने अनेक राज्यों से लोग पहुंचे हुए थे। इसे प्रयागराज कुंभ के बाद देश का सबसे बड़ा दूसरा धार्मिक समागम बताया जाता है। इसके इतिहास के संबंध में बताया जाता है कि इसकी शुरुआत 12वीं सदी में हुई थी और इसका आयोजन हर दूसरे साल किया जाता है। इस बार चार दिन चले आयोजन में करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और धर्म लाभ ग्रहण किया है। हिदायत/ईएमएस 01फरवरी26