राष्ट्रीय
01-Feb-2026


जल्द लगेंगे हाइब्रिड एटीएम नईदिल्ली (ईएमएस)। इन दिनों बाजार में 10, 20 और ₹50 के नोटों की भारी कमी है। नोटबंदी के बाद से छोटे मूल्य के नोट एटीएम से नहीं निकलते हैं। रिजर्व बैंक भी छोटे नोटों को कम प्रिंट कर रही है। छोटे नोटों की आपूर्ति के लिए नए एटीएम लगाए जाएंगे। इस कमी को पूरा करने के लिए हाइब्रिड एटीएम लगाने का प्रस्ताव किया गया है। परीक्षण के तौर पर मुंबई में इसे लगाया गया है। जो सफलतापूर्वक काम कर रहा है। अब इसे देश भर के रेलवे स्टेशन, बाजार,अस्पताल और सरकारी कार्यालयों में लगाने का प्रस्ताव किया गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद रिजर्व बैंक छोटे नोट को ज्यादा छापेगी। अभी बाजार में ₹500 के 86 फ़ीसदी नोट चलन में है। 100 और ₹200 के लगभग 10।9 फ़ीसदी नोट चलन में है।छोटे नोट मात्र 3।1 फ़ीसदी प्रचलन में है। छोटे नोटों की हालत खराब है। छोटे नोटों और सिक्कों की कमी के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। इसको देखते हुए भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों में हाइब्रिड एटीएम लगाने का प्रस्ताव किया गया है। इस एटीएम के माध्यम से बड़े नोटों को छोटे नोटों और सिक्कों में बदल सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की अनुमति के बाद मुंबई की बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा में इसका सफल परीक्षण हो चुका है। अप्रैल के बाद हाइब्रिड एटीएम लगाने का काम तेज हो जाएगा। इस एटीएम को राष्ट्रीय स्तर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में सभी जिलों में लगाए जाने का प्रस्ताव है। एसजे/ईएमएस/01/02/2026