राज्य
01-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। शहर में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है । काग्रेंस ने घोषणा की है कि 2 फरवरी से शहर के प्रमुख चौराहों पर समानातर सदन लगाकर जनता को जल संकट की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा । इस अभियान की शुरुआत 2 फरवरी को नौदरा ब्रिज से की जाएगी । कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह शहर का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते है, इसलिए यहां से आंदोलन शुरू कर सीधे आम जनता से संबाद किया जाएगा और जल संकट को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी । काग्रेंस नेताओं का कहना है कि उन्होंने बीते दिनों नगर निगम अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर धारा-30 की बैठक में नर्मदा जल से जुडे़ मुद्दों पर चर्चा और जवाब की मांग की थी, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया । इसी कारण अब कांग्रेस इस मुद्दे को सीधे जनता के बीच ले जा रही है । कांग्रेस का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में नालियों के भीतर से पेयजल की पाइप लाइन गुजर रही है, जिससे जल की स्वच्छता पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है । इसके बावजूद नगर निगम ने आज तक न तो कोई ठोस सर्वे किया और न ही कोई स्पष्ट कार्ययोजना सार्वजनिक की है । सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026/ 07.28