नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विधानसभा के सभी विधायकों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण 2 से 14 फरवरी 2026 तक संत परमानंद अस्पताल, कश्मीरी गेट में होगा। यह परीक्षण दिल्ली सरकार की मौजूदा स्वास्थ्य योजना के तहत किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इसे निवारक स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई नई सुविधा या अतिरिक्त लाभ शामिल नहीं है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/02/फरवरी/2026