हमें पीसीबी के अनुसार ही चलना होगा लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान सरकार और क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का जो फैसला लिया है। उससे पाक प्रशंसक और खिलाड़ी भी सहमत नहीं है। टीम के कप्तान सलमान आगा के बयान से ये साबित होता है। आगा ने कहा है कि भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मैच का बहिष्कार करने का फैसला सरकार का है हमारा नहीं। पाक सरकार ने कहा था कि टीम टूर्नामेंट मे भाग लेगी पर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किये जाने के विरोध में लिया है। आगा ने कहा है कि टूर्नामेंट में खेलने का फैसला खिलाड़ियों के हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम को सरकार और क्रिकेट बोर्ड के निर्देशों का पालन करना होता है और खिलाड़ियों की निजी राय मायने नहीं रखती है। आगा ने यह भी कहा कि पाक टीम टूर्नामेंट के शेष मैच खेलेगी पर भारत के खिलाफ मैच को लेकर निर्देशों का पालन करेगी। सरकार के फैसले पर आगा ने कहा, ‘हां, बिल्कुल, हम विश्वकप के लिए जाएंगे पर यह हमारा फैसला नहीं है और हम इसमें अपनी ओर से कुछ भी नहीं कर सकते। सरकार और बोर्ड जो भी निर्देश देगा। हमें उसका पालन करना होगा। जो सरकार कहेगी, वही होगा और हम वैसा ही करेंगे।’ दोनो टीमों का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रखा गया है। पाकिस्तान, भारत के साथ ही ग्रुप ए में है, जिसमें नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका की टीमें भी शामिल हैं. पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। वहीं पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कड़ी नाराजगी जताते हुए यह साफ किया कि किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इस प्रकार का फैसला स्वीकार नहीं किया जा सकता है। आईसीसी को हालांकि अभी तक पीसीबी ओर से कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है पर आईसीसी ने कहा कि तय हो चुके मैच को छोड़ना किसी भी टूर्नामेंट के सिद्धांतों के खिलाफ है। साथ ही कहा कि इसका प्रभाव लंबे समय तक पड़ेगा। आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी इससे पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए अपनी फैसले पर फिर विवार करेगा। आईसीसी इस मामले में पाक कार्रवाई कर सकता है। वह विदेशी खिलाड़ियों के पाक ममें पीएसएल में खेलने पर रोक तक लगा सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान को आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार भी नहीं मिलेगा। ईएमएस 02फरवरी 2026