खेल
02-Feb-2026


हरारे (ईएमएस)। भारत सहित , ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी अंडर-19 यूथ विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी अपने सभी मैच जीती हैं। वहीं अफगानिस्तान को सुपर-6 में एक मैच में श्रीलंका से हाथों करना पड़ा था। अब अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल के मैच काफी रोमांचक होने तय हैं। आईसीसी अंडर-19 9 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 3 फरवरी को तो दूसरा 4 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों नॉकआउट मुकाबले क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में होंगे। पहले सेमीफाइनल में 3 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 4 फरवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में दोपहर 1 बजे से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के दल भारत : आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी ऑस्ट्रेलिया: ओलिवर पीक (कप्तान), केसी बार्टन, नाडेन कूरे, जेडन ड्रेपर, बेन गॉर्डन, स्टीवन होगन, थॉमस होगन, जॉन जेम्स, चार्ल्स लैचमुंड, विल मलाजजुक, नितेश सैमुअल, हेडन शिलर, आर्यन शर्मा, विलियम बायरोम, एलेक्स ली यंग इंग्लैंड : थॉमस रीव (कप्तान), फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट, विल बेनिसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फाल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, जो मूरेस, सेबेस्टियन मॉर्गन अफगानिस्तान :महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद। रिजर्व: अकील खान, फहीम कासेमी, इज्जत नूर ईएमएस 02 फरवरी 2026