खेल
02-Feb-2026


भारतीय टीम केवल एक अभ्यास मैच खेलेगी दुबई (ईएमएस)। 7 फरवरी से होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के अभ्यास सत्र का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमों को हालात के अनुसार ढलने के लिए अभ्यास मैच खेलने का अवसर मिलेगा। इसमें भारतीय टीम को कुल 3 अभ्यास अप मैच खेलने हैं। वहीं भारतीय एक टीम दो मुकाबले दूसरी टीमों को अभ्यास कराने के लिए खेलेगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में केवल एक ही अभ्यास मैच खेलेगी।अभ्यास मैच 2 फरवरी से 6 फरवरी तक खेले जाएंगे।ये मैच इसलिए रखे जाते जिससे टूर्नामेंट से पहले टीमें लय हासिल कर सकें। इन मैचों में सभी 15 सदस्यों को हिस्सा लेने की इजाजत होती है, और टॉस के समय कोई तय अंतिम ग्यारह नहीं होती। अभ्यास मैचों का कार्यक्रम 2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड बेंगलुरु में दोपहर 3 बजे भारतीय समय के अनुसार 2 फरवरी – इंडिया ए बनाम यूएसए नवी मुंबई में शाम 5 बजे से 2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली चेन्नई में शाम 7 बजे से 3 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम ओमान कोलंबो में दोपहर 1 बजे से 3 फरवरी – नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो में दोपहर 3 बजे से 3 फरवरी – नेपाल बनाम सूएई चेन्नई में शाम 5 बजे से 4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड बेंगलुरु में दोपहर 1 बजे से 4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज बेंगलुरु में दोपहर 3 बजे से 4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो में शाम 5 बजे से 4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका नवी मुंबई में शाम 7 बजे से 5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो में दोपहर 1 बजे से 5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल चेन्नई में दोपहर 3 बजे से 5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम यूएसएक नवी मुंबई में शाम 5 बजे से 6 फरवरी – इटली बनाम यूएई चेन्नई में दोपहर 3 बजे से 6 फरवरी – इंडिया ए बनाम नामीबिया बेंगलुरु में शाम 5 बजे से ईएमएस 02 फरवरी 2026