अंतर्राष्ट्रीय
02-Feb-2026


अटलांटा,(ईएमएस)। जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में एक होटल में व्यक्ति ने दो पुलिस वालों पर गोली चला दी। इसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति से पुलिस होटल में पूछताछ करने पहुंची थी। पुलिस प्रमुख ने बताया कि गोली चलाने वाले संदिग्ध को भी एक अधिकारी ने गोली मार दी वह अस्पताल में भर्ती है। यह गोलीबारी रविवार सुबह स्टोन माउंटेन के पास हुई, जो अटलांटा से करीब 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि एक कॉलर की रिपोर्ट के बाद अधिकारियों को एक होटल भेजा गया था, जिसमें बताया गया था कि वहां ठहरे एक व्यक्ति ने कमरा किराए पर लेने के लिए धोखाधड़ी या जालसाजी का इस्तेमाल किया था और पुलिस उससे पूछताछ करने वहां पहुंची थी। सिराज/ईएमएस 02फरवरी26