राज्य
02-Feb-2026


मेडिकल पढ़ाई और परीक्षा हिंदी भाषा में जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो मेडिकल कॉलेज होंगे। मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर में एमबीबीएस की 100 सीटों के साथ एक नया मेडिकल कॉलेज शुरू करने जा रही है। इस मेडिकल कॉलेज में हिंदी भाषा में मेडिकल कोर्स की पढ़ाई होगी। परीक्षा भी हिंदी भाषा में होगी। विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई सुविधाजनक रूप से उपलब्ध हो। इसका प्रयास मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया है। इसके लिए पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है। जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास लगभग 50 एकड़ की भूमि उपलब्ध है। इसमें मेडिकल कॉलेज के निर्माण की योजना है। इसे एक्सीलेंस कॉलेज का दर्जा और यूजीसी से अधिक अनुदान प्राप्त हो। इसके लिए भी प्रयास शुरू हो गए हैं। वर्तमान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 250 सीटें संचालित हो रही हैं। नया मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद 100 सीटों की वृद्धि हो जाएगी। जबलपुर में दो मेडिकल कॉलेज होने से इसका लाभ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आम लोगों को मिलेगा। मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा मध्य प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद नए मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी विस्तार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर निजी अस्पताल, लैब और हॉस्टल इत्यादि भी विकसित किए जाएंगे। एसजे/ईएमएस/02/02/2026