इन्दौर (ईएमएस) मुखबिर सूचना पर क्राइम ब्रांच ने बाइक पर राजस्थान से इन्दौर एम डी ड्रग सप्लाई करने आए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एमडी ड्रग्स जब्त की है। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर लक्ष्मीबाई नगर में ड्रग्स की डिलीवरी देने आए हैं। इस पर उन्होंने टीम को बताएं स्थान पर भेजा जहां टीम ने बताएं गए हुलिए के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडने का प्रयास किया तो वे टीम को देखकर भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कमललाल मेघवाल और नरेंद्र मेघवाल दोनों निवासी झालावाड़ बताएं। टीम को तलाशी लेने पर उनकी बाइक की सीट के नीचे से 31 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। पूछताछ में टीम को पता चला कि ये दोनों बाइक से ही इंदौर डिलीवरी देने आ गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके मोबाइल भी जब्त किए हैं, जिनकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है वहीं उनसे इंदौर के उनके एजेंटों की जानकारी के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। आनंद पुरोहित/ 02 फरवरी 2026