राज्य
02-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। एआईआरएफ एवं नरमू के आह्नान पर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने रेलवे स्टेशन देहरादून और योगनगरी में अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया। इस दौरान मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज किया गया। इस अवसर पर मांग दिवस की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह व संचालन शाखा सचिव नरेश गुरुंग ने किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने कहा है कि रेल कर्मचारियों की सभी ज्वलंत एवं लंबित मांगें रनिंग स्टाफ, ट्रैक मेंटेनर्स, सेफ्टी कैटेगरी, महिला कर्मचारी, रिक्त पदों की भर्ती, वेतनमान, भत्ते एवं आठवें वेतन आयोग का गठन किए जाने सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण मुद्दे कर्मचारियों के समक्ष प्रभावी रूप से रखे गए। उन्होंने कहा कि सभी से एकजुट होकर संघर्ष तेज करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि एआईआरएफ व नरमू भविष्य में भी रेल कर्मचारियों के हक और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर मांग दिवस में महिला कन्वीनर सपना, यूथ को ऑर्डिनेटर राज कुमार केशरी, मण्डल उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, शाखा सह सचिव अरविंद केशव, शाखा सह सचिव राकेश नौटियाल, शाखा उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, शाखा उपाध्यक्ष आरएस राठी, शाखा उपाध्यक्ष सुहैल खान, शाखा कोषाध्यक्ष जगदीश कपरवाण, शाखा सह सचिव का अर्जुन सिंह नेगी, अमित चैहान, बीएस राजपूत, कुलदीप रतूड़ी, दिलीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, गौरव भारद्वाज, किशन सिंह, ज्योति बसु, अजय रावत, सुनील नेगी, दीपक चैहान, अमित, अटल मीणा, चैन सिंह, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/02 फरवरी 2026