:: शाहरुख खान बने अभियान का चेहरा; ये दिल दीवाना के रीमिक्स के साथ क्रिकेट के जुनून का जश्न :: गुरुग्राम (ईएमएस)। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आहट के साथ ही क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुँचने लगा है। इसी क्रम में ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने आईसीसी के साथ अपनी वर्षों पुरानी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर ब्रांड कैंपेन लॉन्च किया है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान भारत में क्रिकेट के प्रति अटूट जुनून और प्रशंसकों के साथ ब्रांड के भावनात्मक जुड़ाव को समर्पित है। :: शाहरुख खान और वासन बाला की जुगलबंदी :: बॉलीवुड सुपरस्टार और ह्यूंडई के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान के नेतृत्व वाले इस कैंपेन का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता वासन बाला ने किया है। इस विज्ञापन फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता शाहरुख की कल्ट क्लासिक फिल्म परदेस के हिट गीत ये दिल दीवाना का नया अंदाज है, जो 90 के दशक की यादों को ताजा करते हुए क्रिकेट के प्रति दीवानगी को जीवंत करता है। ह्यूंडई इंडिया के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि यह कैंपेन भारत में ह्यूंडई की तीन दशकों की विश्वास और इनोवेशन से भरी यात्रा को दर्शाता है। :: क्रिकेट का सबसे बड़ा दीवाना कॉन्टेस्ट :: अभियान के तहत प्रशंसकों को जोड़ने के लिए क्रिकेट का सबसे बड़ा दीवाना नामक अनूठा यूजीसी कॉन्टेस्ट भी शुरू किया गया है। अवधि : 2 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक। इनाम : विजेताओं को कंपनी के खर्च पर टी20 वर्ल्ड कप मैच देखने का मौका मिलेगा। प्रक्रिया : फैंस इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो/वीडियो पोस्ट कर #HyundaiSabseBadaDeewana के साथ भाग ले सकते हैं। :: स्टेडियम से डीलरशिप तक दिखेगा वर्ल्ड कप का उत्साह :: ह्यूंडई ने केवल विज्ञापन ही नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए व्यापक ऑन-ग्राउंड अनुभव भी तैयार किए हैं। कंपनी ने मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम में ट्रॉफी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया, जहाँ दीवानगी मीटर के जरिए प्रशंसकों को वर्ल्ड कप ट्रॉफी देखने का मौका मिला। इसके अलावा, देशभर की डीलरशिप पर टेस्ट ड्राइव कॉन्टेस्ट शुरू किया गया है, जिसके विजेताओं को मैच के टिकट मिलेंगे। स्टेडियम के भीतर भी प्रशंसकों के लिए इमर्सिव ब्रांड एक्सपीरियंस जोन बनाए जाएंगे, जहाँ वीआर क्रिकेट गेम्स और फोटो-ऑप्स जैसे आकर्षण होंगे। प्रकाश/02 फरवरी 2026