खेल
03-Feb-2026
...


एक पूरी पीढ़ी ही समाप्त हो जाएगी नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि अगर पाकिस्तान टी20 विश्वकप में भारत के खिलाफ नहीं खेलता तो उसे ही सबसे अधिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कपिल के अनुसार इससे पाकिस्तान टीम अपने प्रशंसक और समर्थक खो देगी और उसका क्रिकेट कई साल पीछे चला जाएंगा। कपिल के अनुसार पाक का मैच नहीं खेलने का फैसला उसके क्रिकेटरों की एक पीढ़ी को ही नष्ट कर देगा। उन्होंने कहा, अगर फैसला खिलाड़ियों ने लिया है, तो वे सामने आकर कह सकते हैं पर अगर बोर्ड कहता है कि आप नहीं खेलेंगे, तो ये पाकिस्तान के लिए बर्बादी लाने वाला फैसला होगा। इससे आप एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर रहे हैं। अगर आप इन लड़कों को विश्व कप में खेलने नहीं देंगे, तो आप पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर देंगे और खेल को नुकसान पहुंचाएंगे। इस प्रकार आप अपने ही खिलाड़ियों के साथ अन्याय करेंगे। कपिल ने कहा है कि अगर मैच नहीं हुआ तो दर्शक निराश होंगे पर अगर पाक भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के अपने फैसले पर बना रहा तो वह अपने प्रशंसक भी खो देगा। उन्होंने कहा, इसके बाद लंबे समय में, कोई भी उन्हें याद नहीं करेगा क्योंकि लोग उसने आगे बारे में ज्यादा समय तक नहीं सोचेंगे और आखिर में वे आगे बढ़ जाएंगे। पाकिस्तान सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 में खेलेगी पर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में टीम नहीं उतरेगी। यह फैसला पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में लिया है। वहीं कपिल ने कहा कि अगर मैच के बहिष्कार का फैसला पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) करता है, तो इससे पाक की छवि को ही नुकसान होगा और देश के क्रिकेटर बेकार हो जाएंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाक के मैच का बहिष्कार करने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए पीसीबी ने जवाब मांगा है। आईसीसी ने कहा है कि इस प्रकार बिना किसी ठोस कारण के मैच से बाहर रहना उसके लिए नुकसानदेह होगा। गिरजा/ईएमएस 03 फरवरी 2026