आयुष बडोनी करेंगे कप्तानी, तिलक भी शामिल मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्वकप से पहले होने वाले अभ्यास मैच के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को सौंपी गयी है। वहीं सर्जरी के बाद फिट हुए बल्लेबाज तिलक वर्मा को को भी टीम में शामिल किया गया है। टी20 विश्वकप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इससे पहले अभ्यास मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय ए टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी। पहला अभ्यास मैच अमेरिका और दूसरा नामीबिया के खिलाफ होगा। तिलक इसी सप्ताह मुंबई में टीम से जुड़ेंगे। सर्जरी के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर थे। ऐसे में अब उनका लक्ष्य विश्वप कप से पहले अभ्यास मैचों के जरिये लय हासिल करना रहेगा। वहीं टीम की कप्तानी करने वाले आयुष का लक्ष्य भी बेहतर प्रदर्शन करना रहेगा। भारत ए टीम में आईपीएल सहित घरेलू क्रिकेट के कई अच्छे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें प्रियांश आर्य, मयंक यादव, विप्रज निगम और रियान पराग जैसे खिलाड़ी हैं। भारत ए टीम सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अमेरिका जबकि शुक्रवार को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नामीबिया से खेलेगी। भारत ए टीम : आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव। गिरजा/ईएमएस 03 फरवरी 2026