क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के आजादपुर में एक चाय विक्रेता पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे हुई इस घटना में घायल कृष्ण सैनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हमला किसने और क्यों किया। यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर रही है।