क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


गुरुग्राम,(ईएमएस)। गुरुग्राम में मानेसर थाना क्षेत्र के गांव नाहरपुर कासन में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव खाली जमीन में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार सुबह लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक की उम्र 30 के आसपास बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने शुरुआती जांच में इस घटना को आत्महत्या बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। सिराज/ईएमएस 03फरवरी26