क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


राज्यपाल करेंगी गरिमा गृह का उद्घाटन बस्ती (ईएमएस)। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल का 10 फरवरी को बस्ती में संभावित दौरा हो सकता है। वे इन्दिरा चैरिटेबल सोसायटी के आमंत्रण पर आ रही है और गरिमा गृह का उद्घाटन करेंगी। राज्यपाल के संभावित दौरे को देखते हुये मंगलवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ,मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल , मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उपजिलाधिकारी सहित प्रशासन के अनेक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल मालवीय रोड बादशाह टाकीज के पीछे स्थित गरिमा गृह का दौरा किया। यह जानकारी देते हुये इन्दिरा चैरिटेबल सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बस्ती में देश का 24 वां गरिमा गृह होगा जहां ट्रांसजेंडरों को एक छत के नीचे नीचे निःशुल्क भोजन, चिकित्सा, कौशल विकास, कानूनी मदद दी जायेगी। ईएमएस/03/02/26