क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


- आँखों की सर्जरी अब होगी और भी सटीक इंदौर (ईएमएस)। मध्य भारत में नेत्र चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर ले जाते हुए इंदौर के रोहित आई हॉस्पिटल ने अत्याधुनिक यूनिटी वीसीएस तकनीक पेश की है। मोतियाबिंद और रेटिना सर्जरी के लिए इस्तेमाल होने वाली यह नेक्स्ट-जेनरेशन मशीन अब तक केवल बड़े महानगरों और अंतरराष्ट्रीय केंद्रों तक ही सीमित थी। इस मशीन की मुख्य विशेषता इसकी 4डी फैको टेक्नोलॉजी और 30,000 कट्स प्रति मिनट की रिकॉर्ड रफ़्तार है। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. ओ.पी. अग्रवाल ने बताया कि इस तकनीक से सर्जरी न केवल तेज होगी, बल्कि ‘इंटेलिजेंट फ्लुइडिक्स’ सिस्टम के कारण यह बेहद सुरक्षित और सटीक भी होगी। इससे मरीजों को कम दर्द होगा और वे बहुत जल्द रिकवर कर सकेंगे। विट्रियो-रेटिना विशेषज्ञ डॉ. रोहित अग्रवाल के अनुसार, यह 2-इन-1 प्लेटफॉर्म कैटरेक्ट और रेटिना दोनों ऑपरेशन एक ही सिस्टम पर करने में सक्षम है। अब जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को इंदौर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अपग्रेड के साथ रोहित आई हॉस्पिटल देश के उन चुनिंदा केंद्रों में शामिल हो गया है, जहाँ अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली यह तकनीक उपलब्ध है। प्रकाश/3 फरवरी 2026