लंदन (ईएमएस)। ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू ने 2008 में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को अपनी बेटियों की तस्वीरें भेजीं थी। यह खुलासा 2010 और 2011 के ईमेल्स से हुआ है, इस जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को जारी किया था। प्रिंस एंड्रयू की ओर से एपस्टीन को 20 दिसंबर 2012 को एक कार्ड भेजा गया। इसमें कुल 4 तस्वीरें थीं। दो तस्वीरों में प्रिंसेस बीट्रिस को फरवरी 2012 में मोंट ब्लांक पर चढ़ाई करते हुए दिखाया गया है, जबकि प्रिंसेस यूजिनी की साइकिल चलाते तस्वीर भेजी गई थी। प्रिंसेस यूजिनी ने 18 जनवरी 2026 को अपने पिता एंड्रयू से सभी संपर्क तोड़ने का ऐलान किया था। प्रिसेंस ने कहा था कि मैं क्रिसमस के दौरान उनसे मिलने भी नहीं गई थी। यह तस्वीरें उस समय भेजी गईं, जब एंड्रयू दावा कर चुके थे कि उन्होंने एपस्टीन से सभी संबंध खत्म किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तब यूजिनी 21 साल की और बीट्रिस 23 साल की थीं। नए दस्तावेजों के मुताबिक, 21 दिसंबर 2011 को एचआरएच द ड्यूक ऑफ यॉर्क ईमेल आईडी से एपस्टीन को एक क्रिसमस कार्ड भेजा गया था। इसमें दोनों बहनों की बर्फ में ली गई तस्वीर थी। आशीष दुबे / 03 फरवरी 2026