राज्य
03-Feb-2026


भोपाल (ईएमएस) । अशोकनगर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में गस्त के दौरान एक 07 वर्षीय बालक अपने परिजन से बिछड़ गया था। बालक से पूछताछ करने पर वह अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था, डायल-112 जवानों द्वारा उक्त सूचना राज्यस्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दिनांक 3-02 -2026 को देर रात्रि लगभग 01:30 बजे दी गई। डायल-112 स्टाफ आरक्षक मुकेश रघुवंशी एवं पायलट धर्मेंद्र शर्मा ने बालक को सुरक्षित रूप से एफआरवी वाहन में बैठाया और आसपास पूछताछ कर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बालक के माता-पिता की जानकारी मिली की टीचर कालोनी के रहने वाले हैं, डायल-112 जवानों ने एफआरवी वाहन से बच्चे को लेकर उसके घर पहुंचे, जहाँ बच्चे के पिता जी मिले। जिन्हें बच्चे द्वारा सत्यापन व पहचान उपरांत बच्चे को सकुशल सुपुर्द किया गया। बालक को पाकर परिजनों ने डायल-112 पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। डायल-112 की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली से एक मासूम बालक को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों से मिलाया जा सका। जुनेद/03फरवरी2026