राज्य
03-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शीरी नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 129 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें दोबारा आये 31 आवेदन भी शामिल थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर आवेदन अतिक्रमण, अवैध कब्जा और अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, पीएम आवास, रिकार्ड सुधार, आर्थिक सहायता, सीमांकन, प्रॉपर्टी आदि से संबंधित आवेदन थे। सुनील साहू / मोनिका / 03 फरवरी 2026/ 06.35