राज्य
जबलपुर (ईएमएस)। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उद्यमिता का विकास करने तथा स्वरोजगार की योजना की मदद से स्वयं का उद्योग या व्यावसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बुधवार 4 फरवरी को कुंडम विकासखण्ड के ग्राम इमलई में उद्यम संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग एवं व्यारपार केन्द्रा के महाप्रबंधक विनीत रजक के अनुसार सुबह 11 बजे से आयोजित इस शिविर में स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ बैंक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे तथा युवाओं को स्वयं का उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने के लिये ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया बताएंगे। सुनील साहू / मोनिका / 03 फरवरी 2026/ 06.35