इन्दौर (ईएमएस) आजाद नगर थाना क्षेत्र में सड़कों पर कानून का खुलेआम उल्लंघन करने वाले पांच सिरफिरे युवकों को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर उनकी तीन गाड़ियां जब्त की थी। आज फिर तुकोगंज थाना पुलिस ने ऐसी ही कार्रवाई करते कार में लटककर हुड़दंग करते बीट के दो सिपाहियों को कट मारने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर उनकी दो गाड़ियों को जब्त कर लिया है। एडीसीपी राजेश दंडोतिया क़े अनुसार गिरफ्तार आरोपी मयूर माटा निवासी सुदामा नगर और सुमित निवासी शीतल नगर हैं ये दोनों थार चला रहे थे वहीं स्विफ्ट कार में लटकने वाले हेमांशु कुशवाह और जय कुशवाहा निवासी को भी पकड़ा है । मामले में पुलिस को आरक्षक देवेंद्र जादौन की तरफ से शिकायत दर्ज कराते बताया कि मैं और मेरा साथी धर्मवीर हम दोनों बीट में घूम रहे थे, तभी थार और दूसरी कार में युवक लटककर तेजी से जा रहे थे उन्होंने हमें कट मारी जिससे हम गिरते गिरते बचे इसके बाद मौके से ये कार को तेजी से दौड़ा फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार कर इन पर वैधानिक कार्रवाई की है। आनंद पुरोहित/ 03 फरवरी 2026