राज्य
03-Feb-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। किसान एफ.एम. रेडियो 90.4 ने ‘सेहत सही लाभ कई’ कार्यक्रम की शुरूआत किया है। रेडियो की टीम गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है कि लोग कैसे स्वस्थ रह सकते हैं। यह जानकारी देते हुये किसान एफ.एम. रेडियो के प्रबंधक अतुल शुक्ल ने बताया कि रेडियों की टीम मंगलवार को मरवटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची और नसबन्दी के बारे में चिकित्सक डा. अमित कुमार पाण्डेय से बातचीत के साथ ही नसबन्दी कराने आयी महिलाओं से बातचीत किया। उन्हें बताया कि जनसंख्या नियंत्रण के लिये नसबन्दी आवश्यक है और इससे सेहत को कोई खतरा नही है। स्मार्ट संस्था की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में आर.जे. जया दूबे, शुभम श्रीवास्तव शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 03 फरवरी 2025