राजनांदगांव (ईएमएस)। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक 09 फरवरी 2026 सोमवार को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें आहुत की गई है। बैठक में 13 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पंेशन के आवेदन की स्वीकृति एंव अनुमोदन के किये जाने के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा। इसी प्रकार चौक चौराहा के नामकरण की कडी में पुष्प वाटिका का नाम वेद्मूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम आचार्य जी के नाम से किये जाने, डोंगरगांव रोड में ब्रम्हकुमारी प्रवेश द्वार के चौक का नाम ब्रम्हकुमारी चौक, केशन नगर स्थित चौराहे का नाम कालीबाड़ी चौक, महामाया चौक बसंतपुर का नाम संत शिरोमणी सेन जी महाराज, कौरिनभाठा स्थित चौराहे का नाम चित्रांश चौराहा, सिंधी कालोनी वार्ड नं. 23 के संत कवरराम चौराहा से झुलेलाल घाट जाने वाले मार्ग का नाम संत बाबा आसूदाराम मार्ग, वार्ड नं. 23 सिंधी कालोनी हेमू कालाणी चौक के पास स्थित गार्डन का नाम शदाणी उद्यान एवं फरहद चौक का नामा शहीद वीरनारायण सिंह चौक के नाम पर किये जाने चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा। निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा ने बताया कि विषय क्रं. 3 में जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने, विषय क्रं. 4 बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में बाल विवाह मुक्त होने की जानकारी प्रेषित किये जाने की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा। उन्होंने बताया कि विषय क्रं. 5 नगर निगम राजनांदगांव में स्वास्थ्य विभाग के फिल्ड अधिकारी/कर्मचारी (वार्ड प्रभारी, सफाई दरोगा, स्वच्छता निरीक्षक) को पेट्रोल भत्ता रािश 1000.00 रूपये (एक हजार रूपये) प्रदाय किये जाने व विषय क्रं. 6 में नगर निगम राजनांदगांव के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ द्वारा संघ की विभिन्न गतिविधियो का संचालन हेतु 50 हजार रूपये (पचास हजार रूपये) की मांग की स्वीकृति तथा विषय क्रं. 7 दिल्ली दरवाजा व्यवसायिक परिसर स्थित प्रथम तल की 02 दुकाने, पुत्रीशाला व्यवसायिक परिसर की दुकान क्रं. 17 व सर्वेश्वरदास स्कूल के सामने निर्मित व्यवसायिक परिसर के दुकानो की नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा। निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा ने बताया कि विषय क्रं. 8 में नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत गंज चौक से कन्हारपुरी तक सड़क चौडीकरण एंव उन्नयन कार्य हेतु लागत राशि 1439.90 लाख रूपये की निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति, विषय क्रं. 9 अधोसंरचना मद अंतर्गत शासन स्वीकृति अनुसार 350.00 लाख रूप्ये से नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण किये जाने हेतु जारी की गई निविदा की पुष्टि/अनुमोदन, विषय क्रं. 10 नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मुख्यमंत्री नगोत्थान योजनांतर्गत आडिटोरियम निर्माण हेतु लागत राशि 1592.06 लाख रूपये की निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति, विषय क्रं. 11 अधोसंरचना मद अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में नाली, रोड, लाईट व पानी की व्यवस्था हेतु राशि रूपये 490.04 लाख के सिस्टम टेण्डल नं. 178067 आहूत निविदा की पुष्टि/अनुमोदन एवं प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति, विषय क्रं. 12 मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक तक एंव नंदई चौक से इंदिरा नगर टंकी तक 600 एम.एम. राईजिंग मेन पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु न्युनतम दर की स्वीकृति के अलावा अंतिम विषय में संपत्तिकर, युक्तिकरण (च्तवचमतजल जमग तमवित) की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने सामान्य सभा की बैठक में महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व पत्रकारों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है। ईएमएस/मोहने/ 03 फरवरी 2026