क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


पूर्णिया, (ईएमएस)। पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक (सैध्दांतिक) परीक्षा 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में कराया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा मानस भारती स्कूल पूर्णिया में संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का जायजा लिया गया। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से परीक्षा संचालन के विभिन्न गतिविधियों की गहन जानकारी लिया गया। संतोष झा- ०३ फरवरी/२०२६/ईएमएस