उज्जैन (ईएमएस)। अच्युतानंद प्रसादिक जीवाजी राव व्यायाम शाला भागसीपुरा द्वारा सात दिवसीय खेल महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय नगर स्तरीय कबड्डी स्पर्धा संपन्न हुई उक्त जानकारी देते हुए संस्था के मंत्री अजय विपट ने बताया कि नगर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल महोत्सव में कबड्डी की सात टीमों ने हिस्सा लिया कबड्डी में अच्युतानंद व्यायाम शाला की कबड्डी टीम प्रथम तथा कॉरपोरेशन एरिया कबड्डी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सर्वप्रथम कबड्डी ग्राउंड का पूजन कार्यक्रम के अतिथि वरिष्ठ पार्षद रजत मेहता एवं समाजसेवी कप्तान बोबल तथा सतीश लश्करी म. प्र.हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कबड्डी के राष्ट्रीय निर्णायक गोपाल व्यास, नारायण शास्त्री, मिलन पनहरकर, कु.कशिश खींची, मनोज राठौर, प्रकाश लेडगे आदि ने किया कबड्डी के निर्णायक अर्पित राजपूत कल्याणी भूसेकर आनंद व्यास केशव मिश्रा रोहित चौधरी राहुल सोलंकी थे कार्यक्रम का संचालन विनोद चौरसिया ने किया आभार महेंद्र जैन माना। ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 03 फरवरी 2026