क्षेत्रीय
03-Feb-2026


दरभंगा, (ईएमएस)।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के तहत बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार-सह-जिला सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में फरवरी माह में दरभंगा के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में विभिन्न विषयों पर विधिक जारूकता कार्यक्रम का आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 08 फरवरी 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से बेनीपुर प्रखण्ड के चौगामा वार्ड नंबर 08 आंगनवाड़ी केंद्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता कृष्णा कुमार मिश्रा, मोबाईल नम्बर - 9955733323 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक नीतीश कुमार राम द्वारा दत्तक ग्रहण संबंधी कानून एवं प्रक्रिया, NALSA (JAGRITI) Scheme, 2025, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं,नालसा (आशा) योजना, 2025, Veer Parivar Sahayata Yojana, 2025,मध्यस्थता प्रक्रिया और एडीआर तंत्र के बारे में जागरूक करने के लिए मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम,नालसा (डॉन) योजना, 2025, एवं 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से हायाघाट प्रखण्ड के आनंदपुर सोहर पंचायत भवन हायाघाट में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार मोबाईल नम्बर - 8271490730 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक हरि नारायण पासवान द्वारा एनएएलएसए योजना, 2015 (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं),बाल विवाह उन्मूलन, 2025, एनएएलएसए योजना, 2015 (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं), Veer Parivar Sahayata Yojana, 2025,नालसा (डॉन) योजना, 2025,वाणिज्यिक विवादों में संस्था-पूर्व मध्यस्थता और समझौता एवं आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी। संतोष झा- ०३ फरवरी/२०२६/ईएमएस