क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


पूर्णिया, (ईएमएस)। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, आरटीपीसीआर भवन, जीएमसीएच परिसर, पूर्णिया में एक दिवसीय कायाकल्प उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी सिविल सर्जन द्वारा की गई। प्रशिक्षण में राज्य स्तर से डॉ. राज कमल शर्मा, वाश कंसल्टेंट तथा जिला स्तर से यूनिसेफ के जिला कंसल्टेंट शिव शेखर एवं ओम प्रकाश यादव, वाश कंसल्टेंट द्वारा प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया गया। जिला स्वास्थ्य समिति से डॉ. अनिल कुमार शर्मा (DCQA), DPC एवं DM&EO उपस्थित थे। कार्यशाला में कायाकल्प के प्रमुख क्षेत्र जैसे स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, वाश एवं रोगी-अनुकूल सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। संतोष झा- ०३ फरवरी/२०२६/ईएमएस