क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


पूर्णिया, (ईएमएस)। पूर्णिया जिला अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संबंधित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा की गई। बैठक में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र अंतर्गत आमजन को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी एएनएम को योजनाबद्ध एवं प्रभावी तरीके से यूएचएसएनडी के नियमित आयोजन हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, फील्ड स्तर पर कार्यों की समीक्षा एवं जनसामान्य तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। संतोष झा- ०३ फरवरी/२०२६/ईएमएस