क्षेत्रीय
03-Feb-2026


एएनएम जोशी का सेवानिवृत्ति पर हुआ सम्मान उज्जैन (ईएमएस)। 42 वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठाधिकारियों के मार्गदर्शन में समन्वय, सामंजस्य के साथ निष्कलंक सेवाएं देकर विभाग के अंतरिक्ष रूपी पटल पर धु्रव बनकर सदैव दुरिताजी चमकती रही है आज उनकी सेवानिवृत्ति से विभाग में एक रिक्तता अवश्य उत्पन्न हुई है परंतु हमारे संगठन को उनके अनुभव का लाभ सदैव मिलता रहेगा, इसी आशा के साथ हम धु्रविताजी को सेवानिवृत्ति के पश्चात नई यात्रा की शुभकामनाएं देते है। नजरपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र, ब्लाॅक घट्टिया जिला उज्जैन से सेवानिवृत्त हुई एएनएम दुरिता जोशी की सेवानिवृत्ति पर उक्त उद्गार न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन जिला उज्जैन के अध्यक्ष व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सत्यप्रकाश अहिरवार ने संबोधन में कही। कार्यक्रम संयोजक एवं सीएचओ डाॅ.अर्चना वर्मा के अनुसार मुख्य अतिथि बीएमओ डाॅ.अनुज शाल्या थे। विशेष अतिथि सरपंच शक्तिराजसिंह, प्रेमनारायण शर्मा थे। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, ब्लाॅक के स्वास्थ्यकर्मियों ने जोशी की सेवानिवृत्ति पर उनको पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और प्रशंसा पत्र भेंट कर उनके सेवाकाल के मुख्य प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को अनुकरणीय निरूपित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय पुरैया ने किया। आभार बीई महेश परमार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेन्द्र दांवरे, राहुल भावसार, डाॅ.अय्यूब अख्तर, डाॅ.जावेद, डाॅ.अमित राजपुरोहित, वंदना नवरात्रि, संगीता शर्मा, समीक्षा पाध्ये, पुष्पा परिहार, रेखा हनोतिया, डिम्पल सूर्यवंशी, प्रदीप अहिरवार, रामश्याम कश्यप, बबीता शाक्या, सुमित चैहान सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 03 फरवरी 2026