शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथी चौथ, गुरुवार, उ.फा. नक्षत्रे, सुत योगे, ववकरणे, कन्या की चंद्रमा, श्रीगणेश चौथ व्रत, चंद्रोदय रात्रि 9.10 मि. कुंभ शक्र 17/23 रोग विमुक्ता स्नान मुर्हूत हस्ते दक्षिण बिना यात्रा मुर्हूत तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा प्रात: शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक बड़ा ही उद्यमी, धनीमानी, जिद्दी हठी, स्वाभिमानी, वक्ता, अधिवक्ता, शासक, प्रशासक, उद्यमी तथा धनी मानी सफल समाज का पोषक तथा युग प्रवर्तक, समय के साथ चलने वाला तांत्रिक योगी होवेगा। मेष राशि :- सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, कार्यकुशलता से संतोष होगा। वृष राशि :- व्यर्थ थकावट, बेचैनी, मानसिक विभ्रम, धन का व्यय, भ्रमणशील स्थिति रहेगी। मिथुन राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखें, सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व वृद्धि, रुके कार्य बनेंगे। कर्क राशि :- इष्ट मित्रों से सुख-ऐश्वर्य व विलास में दिन बीतेगा तथा सुख-समृद्धि बनेगी। सिंह राशि :- सामाजिक कार्यों में समय बीते, प्रतिष्ठा बढ़े, समय पर सोचे कार्य पूर्ण अवश्य होंगे। कन्या राशि :- दूसरों के कार्यों में समय-शक्ति नष्ट न करें, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी। तुला राशि :- अनायास विभ्रम मानसिक बेचैनी तथा स्वभाव नर्म-गर्म रहेगा, समय का ध्यान रखेंं। वृश्चिक राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखें, लेनदेन के मामले में हानि होगी, कार्य अवरोध से बचें। धनु राशि :- मानसिक बेचैनी, उद्विघ्नता एवं असमर्थता का वातावरण बना ही रहेगा। मकर राशि :- क्रोध व अशांति से बचिये, मानसिक-विभ्रम तथा व्यवस्था नष्ट हो सकती है। कुंभ राशि :- नवीन योजना फलप्रद हो, कार्यकुशलता से संतोष अवश्य ही होवेगा। मीन राशि :- इष्ट मित्र से तनाव व क्लेश, अशांति से बचिये, मनोबल अवश्य ही बढ़ेगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका