नई दिल्ली (ईएमएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। गुरुग्राम में दृश्यता 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही, औसत एक्यूआई 312 दर्ज किया गया। कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार रहा, जिससे लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिली। राष्ट्रीय राजधानी सहित एनसीआर क्षेत्र में बुधवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इससे विजिबिलिटी के स्तर में काफी कमी आई है, जिससे सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे से सड़कों पर गाड़ियों के रफ्तार पर ब्रेक लगा है। उधर, गुरुग्राम में लगातार चौथे दिन कोहरे का असर देखने को मिला है। घना कोहरा छाए होने से विजिबिलिटी का स्तर 10 मीटर से भी कम दर्ज किया गया। इससे सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे और अंदरूनी मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। साथ ही तापमान में गिरावट से सर्दी और बढ़ी है। वहीं, दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। आज भी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/04/फरवरी/2026