जबलपुर (ईएमएस)। कोतवाली थाना अतंर्गत नरघैया में जूते पहनकर दुकान के अंदर आने की बात को लेकर एक दुकान संचालक ने एक ग्राहक को जातिगत रुप से अपमानित कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| कोतवाली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सराफा खटीक मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय सात्विक भोजक गत दिवस अपने जीजा राहुल पटारिया को कपड़े दिलाने के लिए बड़े बाबा गारमेंटस नरघैया गया था| दोनों बड़े बाबा गारमेंटस दुकान पर पहुंचे और अंदर गये तो दुकान संचालक खेमचंद जैन जूते पहनकर दुकान के अंदर आने की बात को लेकर विवाद शुरु कर दिया| चूंकि अक्सर खरीददारी करने इसी दुकान में जाते थे इसलिए सात्विक ने उन्हें अपना परिचय भी दिया, इसी बीच शाश्वत जैन अंदर से आया और उसे दुकान के बाहर ले जाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली गलोज कर पेट में चाकू से हमला कर दिया| घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 119(1), 118(1), 296बी, 351(3), बी एन एस तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।