जबलपुर (ईएमएस)। रांझी थाना अतंर्गत हनुमान मंदिर के पास शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर बदमाशों ने मारपीट व गालीगलौज कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी व्यायाम शाला रांझी निवासी 39 वर्षीय आशीष सिंह ठाकुर गत रात 11 बजे आदर्श मार्केट स्थित अपना हट एंड न्यू रेस्टोरेंट बंद कर वहीं पास में स्थित हनुमान मंदिर गया था उसी दौरान स्कूटी में भरतीपुर निवासी समर सोनकर आया और यदि रेस्टोरेंट चलाना है तो हर हफ्ते 5 हजार रूपये देने पड़ेगें कहते हुए तत्काल 5 हजार रूपये की मांग करने लगा, मना करने पर समर सोनकर ने गाली गलौज करते हुये उस पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 119(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 04 फरवरी 2026