क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


जबलपुर(ईएमएस)। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों व परिवार पेंशनरों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह पेंशन स्लिप की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। पेंशनर व परिवार पेंशनर पेंशन स्लिप प्राप्त करने के लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की वेबसाइट https://www.mppmcl.com/ पर लॉग इन कर अदर एप्लीकेशन टेब पर जाकर पेंशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। पावर मैनेजमेंट कंपनी के सभी पेंशनरों व परिवार पेंशनरों से इस सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया है। सुनील साहू / मोनिका / 04 फरवरी 2026/ 04.21