क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) | कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में आज विकास भवन मालनपुर में औद्योगिक संवर्धन एवं औद्योगिक इकाईयों की समस्याओं पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर भिण्ड द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई एवं संबंधितों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 06 फरवरी को इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लाट में औद्योगिक सुरक्षा आधारित मॉक ड्रिल रखी गई है, जिसमें औद्योगिक इकाईयों द्वार भाग लिया जाये, फायर सेफ्टी अंतर्गत औद्योगिक उपकरण प्रत्येक इकाई परिसर में संधारित करें, सभी इकाईयाँ प्रदूषित जल के शोधन हेतु परिसर में ई०टी०पी० स्थापित करें, औद्योगिक क्षेत्र की सुव्यवस्थित सौंदर्यीकरण हेतु सी०एस०आर० मद से औद्योगिक इकाईयाँ समन्वय कर करायें, औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट हाईमास्ट एवं असुरक्षित स्थानों पर पुलिस विभाग द्वारा पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया, औद्योगिक क्षेत्र में संस्थानों के बड़े वाहनों, ट्रक-ट्राला आदि की व्यवस्थित पार्किंग हेतु जिसमें रेस्ट रूम एवं सुलभ कॉम्पलेक्स की व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अतिक्रमण हटाने हेतु नगर परिषद एवं थाना मालनपुर को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इकाईयों में कर्मचारियों के परिवहन हेतु स्मार्ट सिटी बस की सेवायें उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाये। बैठक में कार्यकार संचालक (एमपीआईडीसी) श्रीमती अनीषा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक अमित कुमार शर्मा, एसडीएम गोहद राजन नाडिया, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आनंद राय सरदार, महाप्रबंधक फायर सेफ्टी सतीश चतुर्वेदी तथा औद्योगिक इकाईयों के मुकुल चतुर्वेदी (सूर्या रोशनी), अभिषेक प्रियदर्शी (गोदरेज), संतोष पाठक (एसआरएफ), संतोष गर्ग (नैनो फर्टिलाईजर), आदित्य शुक्ला (नोवा), सुधीर नन्दा (आईओसी), अन्य विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक क्षेत्र की वृहद एवं मध्यम इकाईयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।