क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


- सात दिवसीय वार्षिक शिविर का आयोजन नरसिंहपुर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के निर्देशन में एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना पुरूष एवं महिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में समीपस्थ ग्राम तिंदनी (धुबघट गौंड़ी) में सात दिवसीय वार्षिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के छठवे दिवस प्रथम चरण में प्रभात फेरी, ध्वजवंदन के साथ योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम का द्वितीय सत्र का शुभारंभ श्रीमती अनीता रघुवंशी विभागाध्यक्ष सांइस एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर, रोटे. श्रीमती गीता वेदी, रोटे. श्रीमती तनु पालीवाल, रोटे. श्रीमती साधना राय, रोटे. श्रीमती सुनीता राजपूत, रोटे. श्रीमती शिखा पटेल, श्रीमती मंजूलता लोधी के आतिथ्य में किया गया। रोटे. श्रीमती गीता वेदी ने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका तथा समाज के उत्थान को निरूपित किया गया। रोटे. श्रीमती तनु पालीवाल ने महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा, उत्पीड़न पर अपने विचार व्यक्त किए। रोटे. श्रीमती साधना राय ने महिलाओं के समाज में योगदान एवं रोजगार कौशल में भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर अपने सारगर्भित विचार रखे गये। कार्यक्रम के दौरान महिमा लोधी द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। शिविरार्थी रिंकी गौड़, शिवानी सेन, मायामनी लोधी, हर्षित कौरव, सुमित यादव, अभिषेक ठाकुर, विशाल तिवारी, विशाल पटेल द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके पूर्व शिविरार्थी छात्र-छात्राओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंती बाई लोधी की झांकी निकालते हुए जयघोष के नारे लगाए, झाँकी का शुभारंभ रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। रासेयो स्वयंसेवक वेदांत दुबे द्वारा सरस्वती वंदना एवं लोकगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन महिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आराधना दुबे एवं आभार पुरूष इकाई कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती कमला राय, श्रीमती मालती कौरव, श्रीमती भारती कौरव, श्रीमती नमिता कौरव, निकिता लोधी, श्रृद्धा लोधी, रजनी लोधी, राधा लोधी, कुसुम लोधी, कृष्णा लोधी, त्रिवेणी बाई, गनेशी बाई पटेल उत्कृष्ट विद्यालय से पुरुष कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार लोधी, महिला कार्यक्रम अधिकारी गुलशान उस्मानी, महाविद्यालय से सहा. प्राध्यापक श्रीमती आकांक्षा नामदेव, एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टि. जितेन्द्र कुमार मिश्रा, राजेश कौरव, शिविर के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिती रहीं। शिविर के सातवें दिवस शिविरार्थियों को आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण एवं पुरस्कार वितरण के साथ शिविर का समापन किया जायेगा। ईएमएस / 04/02/2025