क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


- अनुपस्थित कर्मचारियो के आधे दिवस का वेतन काटने के निर्देश राजगढ़ (ईएमएस) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा गतदिवस जनपद पंचायत खिलचीपुर में औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय जनपद पंचायत खिलचीपुर की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 6 लोग उपस्थित पाये गये एवं शेष अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियो के आधे दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुवरजी की बडली जैतपुराकलॉ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक उपस्थित पाया गया तथा एक शिक्षक देरी से विद्यालय में उपस्थित हुए, आंगनवाडी ठीक से नहीं पाई गई, जिस पर महिला बाल विकास विभाग को आंगनवाडी ठीक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा जनपद पंचायत जीरापुर की ग्राम पंचायत गोघटपुर में शमशान घाट का निरीक्षण किया गया। जिसमें शमशान घाट में पेवर लगे एवं बैठन के व्यवस्था एवं पूर्ण रूप से व्यवस्थित पाया गया। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई। तद्उपरांत आंगनवाडी में आशाकार्यकर्ता से जानकारी ली गई। जिसमें 102 महिलाएं गर्भवती दर्ज पाई गई। जिनको प्रसव हेतु माचलपुर, जीरापुर एवं राजस्थान जाना पडता है, को देखते हुए मौके पर ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तीन दिवस में पर्याप्त व्यवस्था करने एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान ग्राम गोघटपुर विद्यालय का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा लक्ष्मीबाई स्व-सहायता समुह मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया, जिसमें दिन के मीनु अनुसार खीर, पुडी, सब्जी, पाया गया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने विद्यालय के बच्चो के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। गोघटपुर हाईस्कूल में 10 वी कक्षा के बच्चों से पढाई की जानकारी ली एवं बच्चो को परीक्षा में उत्तीर्ण होने हेतु सुझाव व पढाई की तकनीक बताई। तत्पश्चात् मठ मंदिर गोघटपुर के पास जल संरचना स्टापडेम व गेबियन सरंचना बनाये जाने हेतु सहायक यंत्री को निर्देशित किया। -निखिल कुमार (राजगढ़)4/2/2026