ग्वालियर ( ईएमएस ) | घरेलु गैस सिलेण्डरों से गैस रिफिलिंग करने की मिल रही सूचना पर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने खाद्य विभाग की टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टीम ने गदाईपुरा में दो स्थानों पर छापा मारकर 11 घरेलु गैस सिलेण्डरों को जब्त किया है। अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने जय हनुमान बर्तन भंडार गदाईपुरा शिव कुमार राठौर के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की। यहां से टीम ने 11 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए। इन सिलेण्डरों से दूसरे सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने पर शिवकुमार राठौर के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में सहायक आपूर्ति अधिकारी महावीर सिंह राठौर, सहायक आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती पूजा तोमर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती प्रीति गुप्ता सम्मिलित रहे।