लेख
05-Feb-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथी पंचमी, शुक्रवार, हस्त नक्षत्रे, घृण योगे, कौलव करणे, कन्या की चंद्रमा, घनिष्ठायाम रवि 30/26 रवियोग 46/30 अन्न प्रासन , मुंडन कर्णवेध विद्यारंभ व्यापार वाहन क्रय विक्रय तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, जिद्दी, हठी, चंचल, चतुर तथा स्वामी कुशल वक्ता अधिकारी तथा शासक प्रशासक तथा डॉक्टर, इंजीनियर तथा सैनिका, सिपाही, वक्ता, प्रवक्ता धनी होवेगा। मेष राशि :- बेचैनी, उद्विघ्नता से बचिये, सोचे हुए कार्य चिन्ता कर बना लें, रूके कार्य बनेंगे। वृष राशि :- चिन्ताऐं कम हों, सफलता के साधन हुटायें, अचानक लाभ के योग अवश्य बनेंगे। मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटायें, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि हो, समय का ध्यान रखें। कर्क राशि :- व्यर्थ धन का व्यय, समय-शक्ति नष्ट होवे, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे। सिंह राशि :- भोग-ऐश्वर्य से स्वास्थ्य नरम रहे, विद्यार्थी वर्ग आपको परेशान करेंगे ध्यान रखें। कन्या राशि :- समय व धन नष्ट हो, क्लेश व अशांति होवे, यात्रा से कष्ट व चिन्ता, धन नष्ट हो। तुला राशि :- परिश्रम से सफलता के साधन अवश्य जुटायें, कार्य-व्यवधान, कार्य अवरोध अवश्य होगा। वृश्चिक राशि :- चोट आदि से बचिये, भाग्य का सितारा बुलन्द हो, समय की प्रबलता का लाभ लें। धनु राशि :- क्लेश व अशांति से बचिये, मानसिक उद्विघ्नता अवश्य ही बनेगी, ध्यान रखें। मकर राशि :- परिश्रम विफल हो, चिन्ता व यात्रा, व्यग्रता व स्वास्थ नरम अवश्य ही होगा। कुंभ राशि :- आकस्मिक घटना से चोर आदि का भय होगा तथा समय का ध्यान रखें। मीन राशि :- अधिकारियों से कष्ट, इष्ट मित्र सहायक न होवें, समय का ध्यान अवश्य रखें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका