क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


- जोन-10 में कई संस्थान सील रायपुर(ईएमएस)। नगर निगम रायपुर ने बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जोन क्रमांक-10 में बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निगम ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। निगम प्रशासन के अनुसार संबंधित करदाताओं को पहले डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी कर कर जमा करने का पर्याप्त मौका दिया गया था। इसके बावजूद तय समय सीमा में कर जमा नहीं होने पर मजबूरन सीलिंग की कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर नहीं चुकाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी। साथ ही सभी करदाताओं से समय पर संपत्ति कर जमा करने की अपील की गई है, ताकि किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके। सत्यप्रकाश(ईएमएस)05 फरवरी 2026