क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी लोग शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा समाज सेवा, स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्यों की खुले मंच से सराहना की। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी से जोडऩे का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक चेतना विकसित करते हैं, जो भविष्य में एक सशक्त समाज की नींव रखते हैं। इस अवसर पर संस्था के अधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से सामाजिक कार्यकर्ता अजय यादव, प्रधानाचार्य सरिता पाटनवार, उपसरपंच कोशल पाटनवार, सचिव विशेश्वर श्रीवास, ग्राम की सरपंच बुधवारा बाई गंधर्व व सरपंच प्रतिनिधि लव कुमार गंधर्व उपस्थित रहे। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 05 फरवरी 2026