क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


मण्डला (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में मासिक अपराध की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित अपराधों के शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए सभी अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। अपराध समीक्षा के साथ-साथ थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य स्टाफ को विभिन्न विषयों पर आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीओपी मंडला, एसडीओपी निवास, डीएसपी महिला सुरक्षा मंडला, सभी थाना चौकी प्रभारी, रेडियो प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक में आए सभी अधिकारी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा द्वारा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, साइबर अपराधों की रोकथाम पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी थाना चौकी प्रभारियों को पेट्रोल पम्प एवं राशन की दुकानों से समन्वय कर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए निर्देशित किया गया। माइक्रोबीट अधिकारियों को निर्धारित निर्देशों का अनिवार्य पालन सुनिश्चित करने एवं लक्ष्य के रूप में सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में ग्रामीणों को हेलमेट पहनाने के लिए सतत जागरूकता एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त एवं वाहन चेकिंग निगरानी बदमाशों पर सतत कार्रवाई, ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। / ईएमएस / 05/02/2025