क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर से सिवनी के छपारा में जाकर अपने तीन अन्य साथियों की मदद से सिवनी के छपारा में नगदी व जेवरात की लाखों की चोरी करने हनुमानताल निवासी सरगना गुलफाम खान अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि उसके तीनों साथी अभी फरार हैं। आरोपियों ने छपारा में चुराए गए सोने चांदी के जेवर जबलपुर कांचघर के सारिका ज्वेलर्स में बेचे थे। पुलिस ने छानबीन के बाद चोरी का माल बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि जबलपुर हनुमानताल निवासी गुलफाम खान अपने साथियों के साथ सिवनी जिले मे चोरी कर वापस अपने घर आया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पतासाजी गुलफाम उर्फ गुड्डू निवासी टेढ़ी नीम को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की जिस पर उसने अपने साथी साहिल चौधरी, फैज खान एवं ऐफ़ाज़ के साथ मिलकर 28-29 जनवरी को सिवनी छपारा में नकबजनी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये सोने के जेवर वजनी लगभग 8 तोला के कांचघर के सारिका ज्वेलर्स की दुकान में बेचना तथा चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये आपस में बांट लेना बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराई हुई चांदी की 3 जोड़ी पायल, 6 नग चांदी के कड़े, 6 नग चांदी की बिछिया,वजनी लगभग 300 ग्राम चांदी तथा नगद 1 लाख 28 हजार रुपए जब्त कर आरोपी को पुलिस थाना छपारा के सुपुर्द किया। अजय पाठक / मोनिका / 05 फरवरी 2026