क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


- नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 20 वर्षीय शिवम की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के विवाद में हुई इस हत्या के आरोप में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिवम पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से मुख्य आरोपी अक्षत उर्फ हनी, मनीष और उनके नाबालिग साथी को पकड़ा। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। घटना दो फरवरी की रात हुई थी, जब तिलक नगर के 80 गज क्षेत्र में चाकूबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां पुलिस को 20 वर्षीय घायल शिवम मिला था, उसके शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले थे। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/05/ फरवरी/2026