क्षेत्रीय
05-Feb-2026


दतिया ( ईएमएस ) | जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग दतिया सुश्री गिरजा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 02 एवं 03 फरवरी 2026 को कुल दो दिवसीय शिविर का आयोजन कन्या आश्रम बड़ौनी में किया गया। जिसमें जनजातीय कन्या आश्रम में जनजाति वर्ग की छात्राओं को आश्रम में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों को बनाये जाने के संबंध में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जनजाति वर्ग की छात्राएं/बालिकाएं उपस्थित रही। शिविर के दौरान 07 बालिकाओं के जाति प्रमाण पत्र बनवाये जाने हेतु आवेदन किये गये एवं 08 बालिकाओं के नवीन आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र बनवाये जाने के लिये आवेदन किये गये। आश्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक बालिकाएं एवं उनके पालक शिविर में आवेदन करवा सकते हैं।