राज्य
05-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के अंतर्गत जबलपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के संचालन, संधारण एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत प्रेक्षागृह, पनागर में किया गया। यह कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था कदम सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। जल जीवन मिशन के तहत पनागर ब्लॉक के 86 ग्रामों में जारी ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना को सभी विभागों के समन्वय से सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्यों सहित ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पनागर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आयुषी उपाध्याय रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य इंद्र कुमार पटेल ने की। विशिष्ट अतिथियों में इंजीनियर राजेश गुप्ता, राजेश चौरसिया, जबलपुर जल निगम की मैनेजर सुश्री पलक उपाध्याय, प्रबंधक जन सहभागिता श्रीमती संध्या सिंह ठाकुर तथा समाजसेवी राजेश गुप्ता शामिल रहे। सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026/ 05.22