क्षेत्रीय
भिंड ( ईएमएस ) | कलेक्टर भिण्ड ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भिण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में संवाद किया, शिक्षकों से चर्चा की तथा कक्षाओं, लैब, फर्नीचर, स्वच्छता, खेल मैदान तथा अन्य मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने इन सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न होने पर जोर दिया तथा आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। निर्माणाधीन वोकेशनल लैब का अवलोकन कर इंजीनियरिंग को गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए।