गुना (ईएमएस) शहर के युवा बॉडी बिल्डर सिल्वर जैन पुत्र मनोज जैन ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब जीतकर दूसरी बार बने मिस्टर गुना। हाल ही में संतुष्टि फिटनेस जिम एवं आई बी बी एफ के संयुक्त तत्वावधान में कैंट में मिस्टर गुना बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गुना जिले से आए दिग्गज प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले के बीच गुना के सिल्वर जैन ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पहला स्थान हासिल कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की। सिल्वर जैन पहले भी मिस्टर इंडिया मिस्टर एम.पी. तीन बार और मिस्टर गुना का खिताब जीत चुके हैं गुना के इस युवा एथलीट की जीत से पूरे शहर में हर्ष का माहौल है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर कोच, परिजनों, दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं। सीताराम नाटानी ईएमएस